Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 13, 2021

छुरिया क्षेत्र में बिजली लो वोल्टेज व कटौती से परेशान किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन।

 छुरिया -ताहिर खान:- क्षेत्र के किसानों को हो रहे बिजली कटौती व लो वोल्टेज से सबसे बड़ी समस्या से परेशान होकर क्षेत्र के दो सौ की संख्या में किसानों ने छुरिया नगर स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंच धरना प्रदर्शन किया वहीं किसानों कि समस्या को देख बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा लेकर विभागीय कार्यलय पहुंच धरना स्थल पर किसानों के हित में शासन प्रशासन को घेरा वहीं मिली जानकारी अनुसार यह धरना प्रदर्शन में और भी किसानों की संख्या बढ़ने की संभावना थी

बताया गया कि किसानों ने राजनीतिक रूप न लेले इसलिए बहुत से किसान धरना स्थल नहीं पहुंच सके वहीं जो किसान आये हुए थे उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी से अपने क्षेत्र में हो रहे कटौती व लो वोल्टेज की बात को लेकर बहस बाजी का माहौल बना रहा किसानों ने बताया तीन चार माह पहले भी हमारे व्दारा इसी समस्या को लेकर बिजली विभाग कार्यालय पहुंच कर धरना देने पहुंचे थे जहां क्षेत्रीय विधायक के समक्ष विभागीय अधिकारी ने कुछ दिनों का हवाला दिया था लेकिन समस्या जैसी की जैसी बनी हुई है जिसके कारण आज हम जबतक समस्या का समाधान नहीं होगा हम किसान भाई धरना स्थल से नहीं हटेंगे जिसके बाद विभागीय अधिकारी मैथ्यू सर ने बताया वह अभी इस क्षेत्र में नये है किसानों की समस्याओं से अवगत होकर उन्होंने बहुत जल्द अच्छी सुविधा देने की बात कही और आगे कहा अभी जो समस्या बनी हुई है जीसपर जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों ने धरना स्थल पर एक ज्ञापन अधिकारी को सौंपा वहीं किसानों ने विभाग के अधिकारी को कुछ दिनों का और समय दिया जहां समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन कर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने का लिखित शिकायत दिया
वहीं किसान ललित साहू ने कहा यह कोई आज की बात नही इससे पहले भी पुर्व में हमारे व्दारा एक ज्ञापन सौंपा गया जिसपर विभाग ने अनदेखी कर कोई ध्यान नहीं दिया गया किन्तु इस बार हमारी समस्या का निदान नही हुआ तो हमारे व्दारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें लगभग पांच से दस हजार ग्रामीण अपने पुरे परिवार के साथ इस आंदोलन में भाग लेंगे जिसमे पुरी जवाबदारी आपके विभाग की होगी। किसानों ने बताया वोल्टेज इतना लो की एक बल्ब भी दिया के समान दिखाई देता है वहीं इसके चलते हमे खेती करने से हमारे पुरे फसल बर्बाद हो रहें हैं वहीं कुछ किसान यह कहते नजर आए अगर ऐसा ही चलता रहा जिससे हमारे लगाये गये फसल बर्बाद होते हैं तो हमें आत्महत्या करने का नौबत आ सकता है। वहीं हमारे क्षेत्रिय विधायक ने बिजली कटौती व लो वोल्टेज से निदान दिलाने में असफल नजर आए जिससे इस क्षेत्र की जनताओं में काफी आक्रोश उत्पन्न हुआ है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad