लोकेशन-सुकमा
नक्सलगढ़ के बच्चों ने सीआरपीएफ कैम्प में आकर लिया बॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग
सीआरपीएफ 226 वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोज कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के सीआरपीएफ मारी कैम्प में
ग्रामीण बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की 14 टीमों ने भाग लिया ,जिसमे रोकेल एवं काँजीपानी ने फाइनल मुकाबले में अपना स्थान बनाया बहुत ही रोमांचक मैच खेलते हुए काँजीपानी ने फाइनल की विजेता बनी तृतीय स्थान पर मासेन्गा पारा की व चतुर्थ स्थान पर लसकेपारा की टीम रही विजयी घोषित सभी टीमों को बॉलीबाल,नेट,टीशर्ट,डायरी एवं इमरजेंसी लाइट्स दी गई,
डि.कमान.विवेक सरोज एवं एसडीओपी अनुराग झा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए हमेशा खेलते रहने की बात कही व कहा कि खेल से एक अच्छे इंसान का निर्माण होता हैं क्योंकि खेल की भावना से आपस मे टीम भावना का जन्म होता जिससे हमेशा एक दूसरे को सहयोग करने का विचार भी मन मे आता है जिससे समाज मे भी एक अच्छा सन्देश जाता है व उत्तम व्यक्तित्व का निर्माण होता है तथा सभी उपस्थित खिलाड़ियों को आने वाले स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी,
इस कार्यक्रम में सेकेंड इन कमांड विपिन यादव,अजित भाटी,डॉ जी बालाकृषणा,कम्पनी कमा.मारिपारा अशोक कुमार निरीक्षक संजय सिंह एवं निरी.विशाल मौजूद रहे।
मेडिकल कैम्प लगाकर किया निःशुल्क उपचार
बॉलीबाल के आयोजन के बीच सीआरपीएफ 226 के चिकित्सा दल ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया साथ सर्दी,बुखार,दर्द से पीड़ितों का निःशुल्क उपचार की व दवाइयां भी वितरित की



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.