Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 26, 2021

सिवनी : पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 सिवनी : पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


सिवनी। पुलिस आरक्षक द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।


कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया है कि पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक बृजेश कुमरे (30) का शव गुरुवार सुबह उसके ही एमपीईबी कॉलोनी स्थित घर में फांसी के फंदे पर लटकते मिला। सूचना पर शव को फांसी के फंदे से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। यहां पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया गया।



 

टीआई ने बताया कि मृतक की पत्नी एमपीईबी में पदस्थ है। घटना के दिन बृजेश घर पर अकेला था। फिलहाल खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और ना ही घर या मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।


पुलिस आरक्षक पढ़ाई लिखाई में भी काफी योग था, एलएलबी की पढ़ाई कर वह उच्च पदों के लिए कंपटीशन की तैयारी में भी लगा हुआ था। साथ ही घर पर किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगहाली की बात भी नहीं थी। ऐसे में आरक्षक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह अज्ञात है।

                फरार वारंटी गिरफ्तार

आदेगांव ।नरसिंहपुर में दर्ज प्रकरण के ढाई वर्ष से फरार स्थाई वारंटी ठाकुर प्रसाद पुत्र गहरी प परधान( 43 )निवासी पतलोन टोला को मुखबिर की सूचना पर आदेगांव ।पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। यह से उसे केंद्रीय जेल नरसिंहपुर भेज दिया गया है।

             सट्टा खिलाते दो आरोपित के खिलाफ की कार्रवाई आदेगांव ।पुलिस ने पुरवा मार्ग पर सट्टा खिलाते अभिलाष पटेल और अनिल कुमार यादव को 

खिलाफ सट्टा एक्ट की कार्रवाई की है ।आरोपितों से 2590 रुपये नगद, मोबाइल सेट, सट्टा पट्टी जब्त का मामला दर्ज किया गया है।

सीएन आई  न्यूज़ शिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad