Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 26, 2021

मुख्यमंत्री से बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्राकर ने की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री को चालू खरीफ सीजन में खाद एवं बीज उपलब्धता, भण्डारण एवं वितरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार विभिन्न खरीफ फसलों के उन्नत बीज तथा गुणवत्तायुक्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में खरीफ फसलों की बोनी 97 फीसद हो चुकी है। किसानों को उनकी मांग के अनुसार अब तक 9.28 लाख क्विंटल बीज तथा 12.40 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को लकड़ी का चरखा भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य को बीज उत्पादन के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, राकेश चन्द्रवंशी, दिवेश चन्द्राकर, सूर्यकांत तिवारी उपस्थित थे।

रोहन सकोरे रायपुर रिपोर्टर

 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad