नगर सैनिक मानदेय बढ़ाने की मांगों को लगातार अनदेखी करने से होमगार्ड के जवान अब आंदोलन के लिए मजबूर...
दुर्ग - छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवान 31 जनवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ नगर सेना सैनिक परिवार कल्याण एसोसिएशन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि विगत कई वर्षो से नगर सैनिक मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार
मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों से करते आ रहे हैं लेकिन मांगों को लगातार अनदेखी करने से होमगार्ड के जवान अब आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी राज्य में नगर सैनिकों का मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है और सालों से जवान 13 हजा की अल्प मानदेय में सेवा देने मजबूर हैं। डीजी के हैं।
होमगार्ड ने शासन को मानदेय बढ़ाने प्रपोजल भेजा था लेकिन सालों बाद भी इस पर फैसला नहीं हो सका है।
आधी सैलरी पर पूरा काम : पुलिस के जवानों को मिलने वाली सैलरी, भत्ते, आवास, मेडिकल एवं अन्य सुविधाओं के रूप में महीने में एक जवान पर 20 हजार से ज्यादा का खर्च है।
जबकि नगर सैनिकों को हर माह 13 हजार रुपए ही मिलते हैं। सरकार इनसे. पुलिसवालों की तरह काम लेती है।
ऐसे में आधी सेलरी में नगर सैनिक के जवानों से पूरा काम लिया जाता है। रिटायरमेंट पर पेंशन का प्रावधान भी नहीं है लेकिन एकमुश्त एक लाख रुपए देने का नियम है।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.