Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 4, 2022

डीएमएफ मद से जिले के युवा करेंगे होटल मैनेजमेंट की निःशुल्क पढ़ाई स्टेट इंस्टीट्युट ऑफ होटल मैनेजमेंट में डिग्री और डिप्लोमा के लिए दस युवाओं का हुआ चयन

 डीएमएफ मद से जिले के युवा करेंगे होटल मैनेजमेंट की निःशुल्क पढ़ाई स्टेट इंस्टीट्युट ऑफ होटल मैनेजमेंट में डिग्री और डिप्लोमा के लिए दस युवाओं का हुआ चयन




कोरबा 04 अगस्त 2022/पर्यटन की संभावनाओं से भरे कोरबा जिले के आर्थिक रूप से कमजोर और खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवा अब होटल मैनेजमेंट के गुर भी सीख सकेंगे। कलेक्टर श्री संजीव झा की पहल पर जिले के ऐसे दस युवाओं को डीएमएफ की राशि से मदद कर स्टेट इंस्टीट्युट ऑफ होटल मैनेजमेंट में होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिला दिलाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा चार पाठ्यक्रमों के लिए दस विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। चयनित इन दस विद्यार्थियों के शिक्षण शुल्क, हॉस्टल शुल्क और मेस आदि का खर्चा जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास मद से वहन किया जाएगा।

       जिले के चार-चार विद्यार्थी का दाखिला होटल एडमिनिस्ट्रेशन के डिग्री कोर्स और फूड प्रोडक्शन के डिप्लोमा कोर्स में एवं एक-एक विद्यार्थी का दाखिला  फूड एवं बेवरेज स्टीवार्ड के डिप्लोमा कोर्स और हाउसकीपिंग के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कराया जा रहा है। होटल मैनेजमेंट के डिग्री और डिप्लोमा कोर्सों में शासकीय मदद से प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी से लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा आईटीआई रामपुर परिसर में आवेदन मंगाए गए थे। इनमें से मेरिट के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन श्रेणीवार किया गया है। चयनित विद्यार्थियों में आठ छात्राएं एवं दो छात्र हैं। अनुसूचित जाति वर्ग से दो, अनुसूचित जनजाति वर्ग से तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग से तीन एवं अनारक्षित वर्ग से दो विद्यार्थी का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को त्रिवर्षीय बीएससी हॉस्पिटेलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन और 18-18 महीनों के डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग तथा डिप्लोमा इन फूड एवं बेवरेज सर्विसेस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाया जा रहा है।
चयन सूची - बीएससी होटल एडमिनिस्ट्रेशन - प्रतिमा पटेल, ईशा सोनझरी,  मधु तिवारी, निधि टंडन।
डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विसेज - लाल चंद्र प्रताप सिंह
डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन - प्राची श्रीवास, श्वेता आनंद, पूर्णिमा राय, मुस्कान सिदार ।
डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग - अक्षत साहू


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad