जालोर : सांथू में लॉकडाउन का पालन करते हुए राजपुरोहित अंदानी परिवार ने भगवान श्री जुजार जी महाराज के वार्षिक महोत्सव मनाया। आपको बता दे की श्री जूजार जी महाराज का मंदिर धीबड़ा कृषि फार्म में स्थित है जो कि गांव से 1 किलोमीटर है जहां आज सैकड़ों राजपुरोहितों ने श्री जुजार महाराज के मंदिर में पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर, ढोल नगाड़ों के साथ, महिलाओ ने मंगलगीत गाते हुए वार्षिक महोत्सव मनाया। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन चल रहा है। इसका पालन करते हुए श्री जुझार जी महाराज के वार्षिक महोत्सव पर ही राजपुरोहित अंदानी की ओर से मनाया गया। भगवान जुझार जी की पूजा अर्चना की। उनके मंदिर में दीप प्रज्जवलित कर नारियालो का हवन किया गया।
सी एन आई न्यूज़ जालोर से हरीश कुमार राजपुरोहित की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.