Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 25, 2020

हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार : गृहमंत्री ने दिए थे निर्देश


रायपुर, 25 जुलाई 2020/  राजनांदगांव जिले में हत्या का  मामला संज्ञान में आने पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। गृहमंत्री के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गयी है।
बता दें कि राजनांदगांव-अम्बागढ़   चौकी के रायसिंह  पिता स्व.आनंद सिंह पटेल ने 22 जुलाई की सुबह थाने आकर रिपोर्ट लिखाई की रात में सभी खाना खाकर सोये थे सुबह उसके छोटे बेटे अनुज पटेल की लाश उसके बिस्तर पर मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की, पोस्टमार्टम में गला घोंटकर कर हत्या करना पाया गया। अपराध क्रमांक 140/2020 धारा 302 कायम कर विवेचना की गई।घटना स्थल कातुलवाहि जाकर सूक्ष्मता से जांच व पूछताछ करने पर मृतक का बड़ा भाई अन्नू पटेल जो शादी शुदा था उसने अपना जुर्म कबूल किया तथा बताया कि मृतक अनुज खेत के काम मे मदद नही करता था तथा नशे का आदी था। पहले भी उनका दो बार झगड़ा हो चुका था। तथा आरोपी की पत्नी से भी वह मारपीट करता था। मौका देखकर अपनी पत्नी के साथ गमछे से नाक मुँह दबाकर उसकी हत्या कर दी।निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 12 घंटे में ही हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त की।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad