मध्यप्रदेश
पुरैना / अम्बाह । अखण्ड भारत सम्राज्य पार्टी मुरैना जिले की सभी सीटों पर लड़ेगी उप विधानसभा चुनाव अखंड भारत साम्राज्य पार्टी आगामी दिनों में होने जा रहे उप विधानसभा चुनाव में अम्बाह और सुमावली विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार रही है इस आशय की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों ने अंबाह में आयोजित प्रेस वार्ता में दी प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मौजूद प्रदेश संगठन सचिव विजय सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस दोनों के शासनकाल में आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त रही है यही दोनों राजनीतिक दल फिर चुनाव मैदान में आकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं जिसके चलते अखंड भारत साम्राज्य पार्टी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है जिसके तहत अम्बाह विधानसभा से उमेश कुमार शाक्यवार एवं सुमावली विधानसभा से बृजेश सिंह सिकरवार को प्रत्याशी घोषित किया है विजय सिंह तोमर ने कहा कि अखंड भारत साम्राज्य पार्टी किसानों को उनका हक दिलाने सहित भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी इसके साथ ही आम जनता के हितों के लिए सदैव हम शासन और प्रशासन से लड़ते रहेंगे। चम्बल संभाग के अखंड भारत साम्राज्य पार्टी के अन्य विधानसभा के उम्मीदवार दिमनी विधानसभा से पार्टी ने सरिता त्यागी महिला को प्रत्याशी बनाया है जौरा से रामेश्वर शाक्य मेहगांव से नंदकिशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाया है बाकी सीटों पर नाम आना बाकी है ।
सी एन आई न्यूज अम्बाह पुरैना से भीमसेन सिंह तोमर के साथ हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.