थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री, अवैध परिवहन एवं तस्करी पर नियंत्रण न कर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर निरीक्षक सुनील तिर्की, थाना प्रभारी-पचपेड़ी, जिला बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र, जिला बिलासपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।आपको बता दे कि यह आदेश डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश भर के पुलिस विभाग में दिया है,यही नही उन्होंने काम मे ईमानदारी बरतने को भी निर्देशित किया था बावजुद इसके काम मे लापरवाही बरती गई जिसके कारण डीजीपी को यह क़दम उठाना पड़ा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.