रायपुर, दिनाँक 14 अप्रेल 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में 14 मार्च 2021 चैत्र नवरात्रि और पवित्र रमजान मुबारक के महीने पर संस्था द्वारा चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के 104 दिनों से रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में अंबेडकर अस्पताल,
डीकेएस अस्पताल में दूरदरजो एवं गांव वन अंचलों से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों के परिजनों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन के नेतृत्व में हर दिन सक्रिय सदस्यों द्वारा सैकड़ों लोगो को पौष्टिक भोजन मुहैया कराई गई
साथ ही लॉकडाउन के चलते शहर मे जरूरतमंद, असहाय, निशक्तजनों, कामगारों को भोजन जुटा पाने की किल्लत को देखते हुए संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड, मोतीबाग चौक, बंजारी चौक, जयस्तंभ चौक इत्यादी जगहों पर पहुंचकर लोगों की भूख मिटाने की कोशिश की जा रही है। विदित रहे संस्था का मुख्य उद्देश्य, कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में भूखा ना रहे, ना ही कोई भूखा सोए।
आजके भोजन वितरण कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, छल्लुराम निषाद एवं अन्य ने योगदान दिया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.