Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 29, 2021

लॉकडाउन मे रायपुर के विभिन्न स्थानों पर मज़दूर, असहाय, जरूरतमंदों को संस्था अवाम ए हिन्द ने किया भोजन वितरण, 119 दिनों से निःशुल्क भोजन वितरण कार्य जारी : मोहम्मद सज्जाद खान



 रायपुर, दिनाँक 29 अप्रेल 2021

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शहर में लगे सम्पूर्ण लॉकडाउन के कारण निराश्रित, मज़दूर वर्ग, रोज कमाने खाने वाले निम्न तबके एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को दो वक़्त का भोजन जुटा पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी इसी पीड़ा को देखते हुए फुटपाथ, चौक चौराहों एवं अस्पतालों जैसे अन्य जगहों पर जरूरतमंदों, बेसहारों, मरीज के परिजनों को निःशुल्क गर्म पौष्टिक भोजन वितरण का कार्य कर रही है।



इस आपातकालीन स्थिति में संस्था द्वारा विगत 119 दिनों से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के अंतर्गत शहर के अलग अलग क्षेत्रों में, फुटपाथ, स्टेशन परिसर, फाफाडीह, डीकेएस अस्पताल, शारदा चौक इत्यादि जगहों में जरूरतमंदों के लिए संस्था द्वारा रोजाना दोनों वक़्त दोपहर एवं रात्रिकालीन का गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।


संस्था का उद्देश्य कोई भी गरीब भूखा ना रहे और ना ही भूखा सोए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरतंर लम्बे समय से संस्था के संस्थापक मोहम्मद खान के नेतृत्व में पिछले कोरोनाकाल 2020 से लेकर अब तक सामाजिक हितों के लिए पद अधिकारियों व सदस्यों के साथ निरतंर कार्य किये जा रहे है।



संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्था पदाधिकारी व सदस्य जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल, फ़राज खान एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।


प्रेषक :-

ज़ुबैर खान,

मिडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad