Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 19, 2021

नवागढ थाना प्रभारी ने की लाकडाऊन पालन करने की अपील

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


नवागढ़ --  जिला दंडाधिकारी महोदय जांजगीर-चांपा द्वारा जिले को 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा , एसडीओपी जांजगीर श्रीमति दिनेश्वरी नंद के दिशा निर्देशन में कंटेनमेंट जोन को ध्यान में रखते हुये जाँजगीर चाँपा जिले के नवागढ़ पुलिस अलर्ट हो चुकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने चर्चा के दौरान अरविन्द तिवारी को बताया कि उनके थाना क्षेत्र में पचास गाँव आते हैं। जनताओं की सुरक्षा और उनकी असुविधा की बचाव के लिये नवागढ़ पुलिस लगातार सभी गाँवों में पेट्रोलिंग कर रही है। हमारी पुलिस टीम के साथ एनएसएस और नेहरू युवा के कई सदस्य मुख्य मार्ग  राछाभांठा चौक , खैरताल , केरा और सेमरा में फिक्स पाइंट ड्यूटी के लिये तैनात हैं। इन सभी फिक्स पाइंटों पर पुलिस स्टाफ , रेवेन्यू स्टाफ , कोटवार एवं एनएसएस के छात्र छात्रायें प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक अपने कार्यस्थल में ईमानदारी पूर्वक नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। एनएसएस और नेहरू युवा के केरा पाइंट में - सूरज बंजारे , राजपाल दिवाकर , शिवा दिवाकर , राजेन्द्र महिपाल। खैरताल पाइंट में - रूपेन्द्र कुमार , मनजली बंजारे , विघनेश्वरी , विश्वा बाबू , सूरज आदिले , अमन कुर्रे , प्रीतम दास मानिकपुरी। राछाभांठा में - प्रदीप हंसराज , रूपेश गढ़ेवाल , सचिन माथुर , सिमरन मधुकर , भोजराम , दुर्गेश , प्रकाशमणी , संजय कश्यप , प्रमोद कश्यप। नवागढ़ में जवाहर , गुलशन रात्रे , अभिषेक दीवान , गोविन्द पटेल , नरेन्द्र साहू , मनीष साहू , अरूण साहू।


इसी तरह सेमरा में छोटेलाल साहू , अनिल कश्यप , प्रदीप बंजारे , सुखनंदन दास भी पुलिसकर्मियों के साथ कर्तव्यनिर्वहन कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि हमारी टीम के द्वारा लोगो को भीड़ इकट्ठा ना करने , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने , मास्क पहनने इत्यादि बातों की समझाईस दी जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी हेतु  दो पेट्रोलिंग गाड़ी लगातार गांवों में दौरा कर रही है। सभी ग्रामवासियों को सोशल मीडिया एवं सरपंचों के माध्यम से लाउडस्पीकर के द्वारा मुनादी कराया जा रहा है कि बेवजह घरों से बाहर ना निकलें और गंभीर मामले की जानकारी पुलिस थाना को उपलब्ध करायें। इस कार्य में सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों का विशेष सहयोग मिल रहा है।  इस  लाकडाऊन की संकट परिस्थितियों में भी हमें जनताओं का  बेहतर सहयोग मिल रहा है। नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते स्थिति के मद्देनजर लोगों से लाकडाऊन के नियमों के पालन करने की अपील करते हुये कहा है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। अगर जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ रहा है तो सुरक्षा इंतजाम के साथ निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad