जामिन खान नही रहे
साल्हेवारा/छुईखदान - छुईखदान रियासत के अंतिम दरबान गोटूं खान के साहब जादे जामिन खान का लगभग 86 बरस की उम्र में इंतकाल हो गया वे अपने पीछे तीन पुत्रों पुत्री नाती पोतों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं ज्ञात हो कि मरहूम जामिन जी अपने पिता के जमानें से ही राजमहल जुड़े रहे हैं तथा जीवन पर्यंत नगर के लोगों तक तीज त्यौहारों और विशेष अवसरों पर फूल माला की व्यवस्था करते रहे हैं ,उनको दोपहर 2 बजे स्थानीय मुसलिम कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जावेगा,,वे यहां नगर पंचायत मे दो बार के पार्षद व प्रदेश पत्रकार संघ के पदाधिकारी सज्जाक खान के पिता थे उनके निधन से नगर में शोक की लहर है उनके चाहने वालों ने उनकी मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया है उनके निधन पर विधायक देवव्रत सिंह शिव श्रीवास्तव नवल किशोर चौबे संजीव दुबे शांति लाल सांखला सुधीर जैन शरद श्रीवास्तव सुदीप श्रीवास्तव परेश बक्शी आदित्य देव वैष्णव नीलम वैष्णव अमित महोबिया सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.