गुण्डरदेही । रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नहर खपरी मे सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे उस वक्त इंसानियत व मानवता को शर्मसार का देने वाली घटना सामने आई जब ग्राम नहर खपरी के नहर में नवजात बच्चे का शव देखा गया। रनचिरई पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कर । पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है
( बच्चा जायज या नाजायज इसकी जांच करेगी पुलिस, दोषियों पर होगी कार्रवाई )
बच्चा जायज है या नाजायज इसकी जांच पुलिस करेगी। इस घटना से आसपास के गांव में चर्चा का विषय है । कि आखिर इतने मासूम बच्चे को नहर में फेंकने वाला दरिंदा मा बाप कौन होगा। इस घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। रनचिरई थाना प्रभारी चेतन साहू ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की गई। उसके बाद देर शाम शव को गुण्डरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । आगे जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.