Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 4, 2021

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स का दर्जा आख़िर कब-(अमित गौतम )



पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए अलग वैक्सीनेशन केंद्र बने

कोरोना संक्रमण से मृत पत्रकारों के आश्रित को 5 लाख की सहायता दे सरकार

महेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

रायपुर - छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन कोरोनावरियर्स घोषित किया जाए। कोरोनाकाल में अपनी जान की बाजी लगाकर भी लगातार अखबार, टीवी चैनल में काम करने वाले साथी एवं फोटोग्राफर सभी प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई लड़कर दिन रात काम कर रहे हैं ।

कोरोना संक्रमण के इस दौर में कई पत्रकारों ने अपनी जान भी गवाईं हैं । यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि जिन पत्रकार साथियों ने कोरोना संक्रमण में अपने प्राणों की आहुति दी है उनके परिवारों को 5 लाख की आर्थिक सहायता उनके आश्रितों को मुहैया कराई जाए।

लगातार 1 वर्षों से कोरोना की मार झेल रहे पत्रकारों को कोरोना वारियर्स तत्काल घोषित किया जाए साथ ही पत्रकार एवं उनके परिजनों को अलग से केंद्र बनाकर उनका प्राथमिकता से टीकाकरण भी कराया जाए । 

         मध्यप्रदेश, उड़ीसा,बिहार के साथ ही तमिलनाडु की सरकार ने भी पत्रकारों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स का दर्जा दिया है अब तक छत्तीसगढ़ सरकार को भी पत्रकारों को कोरोनावारियर्स घोषित कर दिया जाना था क्योंकि मुख्यमंत्री की सलाहकार मंडली में पूर्व के पत्रकार भी शामिल हैं कम से कम उन्हें तो इस बात का दर्द होना था और मुख्यमंत्री को उचित सलाह देकर अब तक पत्रकारों के लिए सरकार की ओर से आदेश जारी हो जाना था ।

लेकिन अब कम से कम अन्य प्रदेशों के द्वारा जारी आदेशों का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में काम करें और तत्काल आदेश जारी करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad