Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 2, 2021

कोविशील्ड पहुँची , वैक्सीनेशन में आयेगी तेजी

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - कोविशील्ड वैक्सीन की बड़ी खेप करीब 03 लाख 60 हजार वैक्सीन आज राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में एयर इंडिया विमान से पहुंची है। मांग के अनुसार जिलों में वैक्सीन की सप्लाई की जायेगी , जहां 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगायी जायेगी। आज वैक्सीन की बड़ी खेप आने के बाद टीकाकरण रफ्तार पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से टीके की कमी के चलते कई सेंटर बंद हो गये थे। अठारह साल से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन बंद हो गया था। हालांकि अब वैक्सीन के छत्तीसगढ़ पहुंचने से टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश को जनवरी 2021 से लेकर अब तक 22 खेपों में 72 लाख 22 हजार 810 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन की प्राप्त हुई है। वहीं जनवरी से अब तक 08 खेपों में सिर्फ़ 05 लाख 66 हजार 300 डोज कोवैक्सीन प्राप्त हुई है। इस प्रकार दोनों वैक्सीन के कुल 77 लाख 89 हजार 110 डोजेज प्राप्त हुई है। वही 18-44 वर्ष आयु समूह के लिये अब तक 07 लाख 97 हज़ार 110 डोज़ प्राप्त हुई है जिसमें 1.5 लाख कोवैक्सीन डोज़ 01 मई 2021 को , 3.5 लाख डोज़ कोविशील्ड वैक्सीन 08 मई 2021 को एवं 02 लाख 97 हज़ार 110 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 15 मई 2021 को प्राप्त हुई है। जहां 18 -44 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों का अब तक करीब 07 लाख 89 हज़ार 690 टीकाकरण (कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन) किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad