Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 20, 2021

राहुल गाँधी के जन्मदिन पर सैकड़ों ग्रामीणों को बांटा राशन

 राहुल गाँधी के जन्मदिन पर सैकड़ों ग्रामीणों को बांटा राशन


कोरबा। शहर से लगे भूडूमाटी सहित एक दर्जन ग्रामों में छत्तीसगढ़ जन कल्याण योजना और भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर इंटक के युवाओं और पदाधिकारियों ने सुखा राशन का पैकेट बनाकर जरूरतमंदों को वितरित किया।


गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटक के अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल राष्ट्रीय सचिव अश्विनी कुमार मिश्रा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के भूड़ूमाटी सहित एक दर्जन ग्रामों में जाकर जरूरतमंदों को घर-घर सुखा राशन वितरण किया गया। राशन वितरण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार जयसवाल प्रदेश सचिव मीडिया विभाग गोपाल दास महंत धनराज निर्मलकर उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी की मंशा के अनुरूप कम से कम फ्लेक्स बैनर लगाकर उस राशि से मजदूरों की मदद की जाए जरूरतमंदों की मदद की जाए जिसका संगठन ने अक्षर से पालन किया है। आज 100 से अधिक परिवारों को सुखा राशन के पैकेट में साबुन आटा चावल प्याज तेल सहित खाद्य सामग्रियां समायोजित  की गई थी। राशन के मिलने से ग्रामीण और वनांचल में रह रहे लोगों में गजब का उत्साह देखा गया उन्होंने संगठन के प्रति आभार जताया है।

श्री मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि संध्याकालीन द्वितीय चरण के कार्यक्रम में प्रदेश भर में राहुल गांधी जी का बर्थडे मंदिरों में दीपक जलाकर और युवाओं के बीच केक काटकर बुजुर्ग महिला और बुजुर्ग लोगों के बीच साल और कपड़े बांटकर इस जन्मदिन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी हो गई है। उन्होंने प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के पदाधिकारियों से भी अपील की है कि वे राहुल जी की मंशा के अनुरूप जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आए।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad