मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा – कोरोना रोकथाम एवं जन जागरूकता अभियान ‘‘रोको अउ टोको’’ की शुरुआत भाटापारा के भारतमाता जयस्तंभ चैक से की गई आज भाटापारा एसडीएम इंदिरा देवहारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स के संयुक्त तत्वाधान में जिला एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बलौदाबाजार के संयुक्त जिला भाटापारा मे इस अभियान की शुरुआत की गयी है। मई से जुलाई माह तक तीन महीनों तक यह अभियान सतत रूप से पुरे बलौदाबाजार जिले मे जारी रहेगा। तीन महीने के लंबे अभियान के दौरान यह प्रचार वाहन जिलें के बलौदाबाजार,भाटापारा,कसडोल, बिलाईगढ़ विकासखण्ड मुख्यालय सहित विभिन्न नगरों एवं गांवों के वार्डों में युवा स्वयं सेवक एवं संस्था के सदस्य कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करेंगे। वे शहरों में झुग्गियों,अपार्टमेंटों, बाजारों, होटलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और चैराहों पर जाकर लोगों को कोविड व्यवहारों के बारे में शिक्षित करेंगे। कोरोना गाइडलाइन नियमों के पालन हेतु आम लोगों को प्रेरित करेंगें। जागरूकता अभियान के अंतर्गत इन व्यवहारों में मास्क पहनना,सामाजिक दूरी छह फीट रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचना है। युवाओ द्वारा सभी लोगों से कोरोना टीकाकरण करने का आग्रह करेंगे साथ ही लक्षण या बीमारी जैसे कोरोना के मामले में चिकित्सा सहायता लेंगे। ऐसा करते समय जिला प्रशासन द्वारा जारी लॉकडाउन और रोकथाम दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे। संस्था के स्वयं सेवक लॉकडाउन दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए नागरिकों से भी अपील करेंगे। इस अभियान के शुरू होने पर कार्यक्रम के आयोजक अरूण बंटी छाबड़ा ने बताया कि देश के नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि इस महामारी एवं विपदा के समय मे कोरोना गाइडलाइन सहित टीकाकरण अभियान में प्रशासन एवं शासन का सहयोग करें। जिले में इस अभियान का समन्वय एवं नेतृत्व एमसीसीआर के वरिष्ठ सदस्य अरुण बंटी छाबड़ा, केडी श्यामकुमार सर व चंद्रकांत देवागंन सर करेंगे। इस दौरान निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल, तहसीलदार ज्योति मशियारे,सीएमओ नगर पालिका आशीष तिवारी,सुरज शर्मा , इकबाल हाजी साहब , आलोक मोदी,दिनेश सोनी,सुधीर मिश्रा,सत्यजीत सेंडे,संतोष अग्रवाल,महेंद्र साहू,मनीष पंजवानी,अमर ध्रुव एवं एनएसएस के छात्र-छात्राए व समाजसेवी एवं संस्था के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.