Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 14, 2021

गृहमंत्रालय ने कोरोना के प्रति ढिलाई पर जारी की चेतावनी पत्र

  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्ली -- लाकडाउन से मिली सशर्त छूट के बाद लोग अब मास्क और सामाजिक दूरी जैसे नियमों की भी धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि जिन स्थानों पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है , वहां फिर से पाबंदियां लगा दी जायें। गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से लिखे गये पत्र में पहाड़ों पर पर्यटकों की भीड़ का भी जिक्र किया गया है। मुख्य सचिवों के नाम लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि एक्टिव केसों में गिरावट के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने धीरे-धीरे गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत दी है। जैसा कि 19 जून को आदेश में भी कहा गया था, इस बात को दोहाराया जा रहा है कि प्रतिबंधों में छूट सावधानी पूर्वक दें और सतर्कता बनाये रखें। गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोरोनावायरस से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन किया जाना चाहिये। पत्र में आगे कहा गया है कि देश के कई हिस्सों में कोरोना नियमों का उल्लंघन देखा जा रहा है। खासकर सार्वजनिक परिवहन और पहाड़ी क्षेत्रों में , बाजारों में भी भीड़ उमड़ रही है और सामाजिक दूरी जैसे नियमों की अनदेखी हो रही है। इस बीच कुछ राज्यों में रीप्रोडेक्शन नंबर में वृद्धि चिंता की वजह है। इसलिये यह अहम है कि सभी भीड़ वाले स्थानों जैसे दुकानों , मॉल्स , बाजार , मार्केट कॉम्पलेक्स , साप्ताहिक बाजार , रेस्टोरेंट , बार , मंडी , बस स्टेशन , रेलवे प्लैटफॉर्म , पार्कों , जिम , मैरिज ह़ाल , स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स आदि में कोरोना नियमों का पालन कराया जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि जिस प्रतिष्ठान , परिसर या बाजार आदि में कोरोना से बचाव को लेकर बताये गये नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है वहां दोबारा प्रतिबंध लगा दिये जायें ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा सख्त कानूनी कार्यवाही भी करने को कहा गया है। राज्यों को सलाह दी गई है कि 'दवाई भी, कड़ाई भी' मंत्र का पालन करते हुये टेस्टिंग में कमी ना आने दी जाये। संक्रमण में कमी के बावजूद किसी भी तरह की ढिलाई से बचते हुये संभावित आगामी लहरों को रोकने के लिये कदम उठाने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad