Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 11, 2021

छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर राजीव भवन घेरने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की..




पंंकज शर्मा, रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, फिर राजीव भवन का घेराव करने निकले, जिसे पुलिस ने रोक लिया। इससे पहले सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंट में एकत्रित हुए।

 इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव भवन का घेराव करने निकले। भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सड़क पर तगड़ी बैरिकेटिंग की गई थी। राजीव भवन घेरने निकले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीटीआई ग्राउंट के पास रोक लिया।




इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमकाझटकी हुई। इससे नाराज होकर सभी सड़क पर बैठककर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा ने भूपेश सरकार को उनके चुनावी वादा शराब बंदी को याद दिलाने के लिए उग्र प्रदर्शन किया। 

जब तक भूपेश सरकार अपनी चुनावी वादा पूरा नहीं करती तब तक लगातार युवा मोर्चा सरकार के खिलाफ सड़क तक आंदोलन करती रहेगी और जनता को किये हुए तमाम वादे जो कांग्रेस ने किए हैं उसको पूरा करा के ही दम लेगी। भाजयुमो ने सरकार के प्रतिनिधि तहसीलदार को ज्ञापन दे कर के मांग की है कि सरकार अपना शराबबंदी के वादा पूरा करे अन्यथा युवा मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।




इस आंदोलन में भाजपा जिला महामंत्री ओंकार बैस, जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी आलोक शर्मा, सह प्रभारी पन्ना दुबे, जिला मंत्री अश्वनी विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य एवं जिला कोषाध्यक्ष रितेश मोहरे, अम्बर अग्रवाल, विशाल पांडे, प्रणय साहू, नीरज वर्मा, प्रिंस परमार, बिट्टू शर्मा, मुकेश पटेल, आशीष आहूजा, संदीप तिवारी, दीपक तन्ना, प्रखर साहू, सोनू यादव, शंकर साहू, समीर फरिकार, जयप्रकाश फुटान, शुभम पुराणिक, योगी साहू, नरेश पिल्ले, राहुल ठाकुर, जितेंद्र साहू, सुरेंद्र साहू, शुभंकर द्विवेदी, आकाश शर्मा, राजा गायकवाड़, भारत कुंडे, गौतम साहू, राहुल सेन समेत 600 की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad