नेशनल बी कीपिंग एवं हनी मिशन योजना की बैठक सात अगस्त को
कोरबा 02 अगस्त 2021/नेशनल बी कीपिंग एवं हनी मिशन योजना के क्रियान्वयन के लिए सात अगस्त को बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक प्रातः साढ़े 11 बजे से जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में नेशनल बी कीपिंग एवं हनी मिशन योजना के लिए प्रस्ताव पर अनुमोदन के बारे में चर्चा की जाएगी। बैठक में वन विभाग, कृषि उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, आदिम जाति कल्याण विभाग, नाबार्ड, उद्योग विभाग के अधिकारीगण तथा उत्पादक संघ सहित उद्यान अधीक्षक भी शामिल होंगे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.