महासमुंद 10 अगस्त 2021/आल्हा राम बरिहा की न्याय कि मांग पर कल दिनांक 09 अगस्त को ग्राम डूमरपाली के ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोगों ने सोमवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का घेराव कर रायपुर रोड नेशनल हाईवे 353 पर चक्काजाम पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा के नेतृत्व में किया गया। ग्रामीणों ने बैंक मैनेजर को तत्काल गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा व बैंक मैनेजर को वित्तीय लेनदेन से पृथक करने की मांग पर ग्राम वासी अड़े रहे।
गौरतलब है कि ग्राम डूमरपाली के आल्हाराम बरिहा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लोक सेवा केंद्र का संचालन करता था। 6 अगस्त को आल्हाराम बरिहा ने घर में ही बैंक मैनेजर मिलन कुमार समल कि प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आल्हा राम ने सुसाइड नोट में सीधे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजर मिलन कुमार समल को जिम्मेदार बताया था। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने आल्हा राम को न्याय दिलाने ग्रामीणों का नेतृत्व कर बैंक आफ महाराष्ट्र के सामने प्रर्दशन किया , बैंक से मैनेजर आल्हा राम कि खबर सुनकर फरार है। प्रर्दशन से रायपुर रोड पर वाहनों की कतार लग गई। पूर्व में एक तरफ की सड़क खुली रही व आवाजाही होती रही, लेकिन 15 मिनट बाद दोनों तरफ पर ग्रामीण बैठ गए। इससे कई यात्री बस घंटेभर फंसी रही। इसके अलावा विठोबा टॉकीज के पास तक ट्रकें खड़ी रहीं। भारी वाहन घंटेभर फंसे रहे। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
डूमरपाली के ग्रामीण एवं प्रदेश आदिवासी छात्र संगठन अध्यक्ष योगेश कुमार ठाकुर, राम कुमार बरिहा, कृपाराम ठाकुर, सोन सिंह ध्रुव,रैन सिंह ध्रुव, मनहरण ध्रुव, कुलेश्वर दीवान,हुलेस सिंह, द्वारिका सेन आदि लोगों के साथ सैकड़ों ग्रामीण न्याय दिलाने उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.