लौह अयस्क परिवहन को लेकर खनिज विभाग की बड़ी लापरवाही:
शिवसेना - बालोद
युवासेना जिला अध्यक्ष हर्षवीर कसार ने खनिज विभाग की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए कहा कि जिले में विभाग की ओर से बड़ी लापरवाही जारी है जिसके चलते लौह अयस्क परिवहन में रायल्टी पर्ची का दुरुपयोग ओवरलोडिंग लम्पस फ़ाइन्स खनिज के गुणों की जांच और अन्य मामलों की जांच में बड़ी लापरवाही की जा रही है उक्त लापरवाही के चलते भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है हर्ष वीर कसार ने साथ ही कहा कि विभागीय सरपरस्ती के चलते वर्तमान में रेत के दाम प्रति हाईवा 18-20 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं जो कि आम आदमी की पहुंच से बाहर है एक ओर खनिज विभाग अपने कार्यों को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है जबकि उनके सभी कार्य फिसड्डी साबित होते जा रहे हैं गांव गांव में लाल ईंट भट्ठो की बाढ़ सी आ गई है जो कि बिना विभागीय प्रशय के नहीं चल सकती क्या गांव गांव में अवैध रूप से चलने वाले सभी ईट भट्ठे पर उक्त अर्थदंडो के द्वारा उनके कार्यों पर अंकुश लगता है अथवा नहीं इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में पत्थर उत्खनन गिट्टी तोड़ाई फरशी खदानों कि निश्चित तौर पर जांच की जानी चाहिए जो कि अवैध रूप से चल रहे हैं फर्शी पत्थर की खदानों की लीज और मापदंड की जांच की जानी की नितांत आवश्यकता बताते हुए खदानों में सुरक्षा के उपायों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है की इन मामलों में सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन की अनदेखी की जा रही है साथ ही साथ यह भी कहा कि बारिश के मौसम में रेत उत्खनन बंद होने के बाद भी रेत की निकासी किस आधार पर की जा रही है क्या जिला खनिज विभाग कुंभकर्णी निंद्रा में है अपने जिम्दारियों से लापरवाह हो कर अपने सरपरस्ती में ऐसे अवैध कार्यो को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं।*
सी एन आई न्यूज़ के लिए ब्युरो रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.