Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 17, 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा ने सेवा व समर्पण दिवस के रूप में मनाया 0 हॉस्पीटल में मरीजों को फलों का वितरण।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा ने सेवा व समर्पण दिवस के रूप में मनाया   

0  हॉस्पीटल में मरीजों को फलों का वितरण।



डोंगरगांव। विश्व के सर्वमान्य नेता, कर्मयोगी, ओजस्वी वक्ता तथा प्रखर विचारक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सेवा तथा समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्कुट आदि के वितरण के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी, स्वरूपचंद जैन, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, संतोष यादव, अरुण जैन, गुलशन हिरवानी, रमजान बडग़ुजर, मनबोधी पटेल, डॉ. निरेन्द्र साहू, योगेश पटेल, नियाजुद्दिन सोलंकी, रमेश सोनी, दिनेश साहू, दिलीप साहू, दीनानाथ पटेल, महेश्वर साहू, सतीश पाण्डेय, प्रवेश ठाकुर, कोमल साहू, टिलेन्द्र देवांगन, गिरिजा शंकर उयके, अश्वनी पडौती, बिरेन्द्र साहू, दयानंद सेन, चुनेश्वर साहू, लक्ष्मीनारायण सेन, जिपं सदस्य इंदुमति साहू, अंजू त्रिपाठी, सरिता ढीमर, तृप्ति ठाकुर, तिजिया वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में एक अपनी अलग ही पहचान बनाई है। श्री मोदी देश के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं और यही नहीं बल्कि मोदी जी ने अपने आपको भी देश के प्रति समर्पित कर दिया है। उनके  जन्मदिन को लेकर आज पूरा देश उत्साहित है। 

बधाई संदेश के लिए कार्यकर्ताओं ने लिखा पोस्टकार्ड


भाजपा नेतृत्व के आव्हान् पर आज भाजपा, भाजयुमो सहित समस्त मोर्चा तथा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई संदेश के लिए पोस्ट कार्ड भी लिखा। मंडल भाजपा के महामंत्री बालकृष्ण सिन्हा ने बताया कि आज पहले चरण में नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 330 कार्यकर्ताओं ने आज बधाई संदेश वाला पोस्टकार्ड लिखा है। मोदीजी को जन्मदिन के बधाई संदेश लिखने का क्रम आगे भी जारी रहेगा। 

सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad