Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 28, 2021

रतनपुर 7 अक्टूबर से होने वाले नवरात्रि की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ट्रस्ट मंदिर पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली

 रतनपुर 7 अक्टूबर से होने वाले नवरात्रि की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ट्रस्ट मंदिर पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली 



इस बार के नवरात्रि में दर्शनार्थियों को करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन


 बैठक लेने पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने महामाया में मत्था टेका


रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट



रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में नवरात्रि की तैयारी को लेकर हुई बैठक, आज कलेक्टर सारांश मित्तल वह एस पी दीपक झा ने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली जिसमें नवरात्रि की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए, इस बार प्रशासन का कहना है की कोरोना महामारी अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है इसलिए दर्शनार्थियों को करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शन करना होगा इस बार मंदिर के पट सुबह 7:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खोले जाएंगे, वही मंदिर ट्रस्ट के द्वारा इस बार भंडारे के आयोजन नहीं होंगे और सप्तमी में होने वाला पदयात्री को भी स्थगित किया गया है रात्रि जस गीत का कार्यक्रम भी कोरोना की वजह से नहीं कराए जा रहे हैं



 वहीं पर कलेक्टर सारांश मित्तल का कहना है कि कोरोना इस बार पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है जिसका अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए लोगों से अपील की गई है की जो भी दर्शनार्थी दर्शन के लिए आएंगे वह मास्क का प्रयोग करें और वैक्सीनेशन जरूर करवाएं जिन्होंने भीअभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है वह वैक्सीनेशन करवा कर दर्शन लाभ लेवे ,वही पुलिस विभाग विद्युत विभाग पीडब्ल्यूडी स्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका इत्यादि अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई ताकि आने वाले दर्शनार्थियों को असुविधा ना हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे एवं कंट्रोल रूम पानी की व्यवस्था साफ सफाई स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था बनाने के लिए इसका पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए 



मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर का कहना है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की गई है जिसमें इस बार दर्शनार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा इस बार 25000 मनोकामना ज्योति कलश जलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 21000 ज्योति कलश की रसीद कट चुकी है और भंडारे का व्यवस्था को स्थगित किया गया है वही सप्तमी पर लाखों के भीड़ होने की वजह से कोरोना संक्रमण को देखते हुए पदयात्रा को भी स्थगित किया गया है बाकी दर्शनार्थियों को माता के दर्शन लाभ मे कोई परेशानी ना हो इसके ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था के साथ हमारी तरफ से 30 गार्ड की व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को आसानी से देवी दर्शन का लाभ प्राप्त हो सके

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad