पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने संजय साहू को उप पुलिस अधीक्षक का पदचिन्ह लगाकर किया पदोन्नत और दी बधाई ।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया कोरबा :- पुलिस मुख्यालय रायपुर से मिले आदेश के बाद जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक संजय साहू को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हो गए है। उन्हें पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने उप पुलिस अधीक्षक का पदचिन्ह लगाकर पदोन्नत किया और उन्हें बधाई दी है।
राज्य सरकार ने 47 टीआई का प्रमोशन सूची जारी किया है। जिसमें कोरबा से आरआई संजय साहू को भी पदोन्नत किए गया है। इस कड़ी में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी भोज राम पटेल और मुख्यालय डीएसपी शेरबहादुर सिंह ने विधिवत स्टार और बैज लगाकर बधाई दी है।
इस मौके पर पुलिस के कई अधिकारी पुलिस कार्यालय में मौजूद थे। यह यह बताना लाजमी होगा कि पुलिस मुख्यालय से जारी पद्दोन्नत सूचि में सबसे कम उम्र के अधिकारी है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.