ग्राम लमेर मे अनियंत्रित ट्रक चालक ने किराना दुकान को मारी टक्कर हुआ क्षतिग्रस्त कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज
रतनपुर ताहिर अली की रिपोट
कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लमेर में बीते 26 सितंबर की रात्रि करीबन 12:00 बजे अनियंत्रित ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए पीड़ित विष्णु प्रसाद यादव की किराना दुकान को टक्कर मार दिया जिससे कि दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इसकी सूचना रात्रि में पीड़ित व्यक्ति को तेज आवाजों में कुछ टूटने की सुनाई दी तो उनके द्वारा मकान से बाहर निकला तो देखा कि एक ट्रक क्रमांक ट्रक क्रमांक CG10 C 0132 के द्वारा घर मे लगे किराना दुकान के अंदर ट्रक के पीछे के हिस्सा घुस गया था जिससे क्षतिग्रस्त हो गया
दुकानदार संचालक ने ट्रक चालक के खिलाफ कोटा थाना में पहुंचकर के रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस के द्वारा धारा 279, 427 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.