Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 20, 2021

आम आदमी पार्टी ने किया रेंगाडबरी स्कूल पोल खोल अभियान।

 आम आदमी पार्टी ने किया रेंगाडबरी स्कूल पोल खोल अभियान। 

कांग्रेस का एक ही नारा अशिक्षित रहे प्रदेश हमारा - बिशेसर सिन्हा। 

बालोद :- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने आज ग्राम रेंगाडबरी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जहा उन्होंने पाया की, कुल विधार्थियों की संख्या 144 है और शिक्षक केवल एक पदस्थ व एक अटैच में मौजूद है,वही कक्षा पहली से पांचवी तक संचालन होना है, किंतु कक्षाओ की आपूर्ति के चलते बच्चो को  समस्याओं का सामना करना पड़ रह है, रेंगाडबरी स्कूल में केवल 3 कक्ष रूम बने हुए जिसके कारण दो कक्षाओ को बाहर बरामदे में लगाना पढ़ रहा है,ऐसे में हमारे प्रदेश की सरकार शिक्षा मॉडल पर भाषण दे रही है,एवम प्रशासनिक अधिकारी कोराेना गाइडलाइंस का ढोंग मार रही है,क्या इन बच्चो को कोराेना महामारी से बचाने की ज़िमेदारी नही है प्रशासनिक अधिकारियों की।पूरे प्रदेश में चंद आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाकर शिक्षा व्यवस्था पर भाषण देने वाली सरकार को बाकी विद्यालयों एवं  गरीब बच्चो के भविष्य की चिंता न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।


इस संबंध में आप डौंडीलोहारा अध्यक्ष बिशेसर सिन्हा ने कहा की शिक्षको की आपूर्ति एवम भवनों की आपूर्ति जो है उसे हमने बहुत से स्कूलों का निरीक्षण कर हर स्कूल में ऐसी समस्याओं को देखा है किंतु शासन प्रशासन के पास हमारे गरीब वनांचल क्षेत्र के बच्चो हेतु समय नहीं है,कांग्रेस सरकार कुर्सी दौड़ खत्म करने में मस्त है,जब इनकी कुर्सी दौड़ खत्म होगी तब तो इनके पास शिक्षा व्यवस्था हेतु समय मिल पाएगा।

कांग्रेस का एक ही नारा अशिक्षित रहे प्रदेश हमारा यह मुझे लगने लगा है,आज हर वनांचल क्षेत्र के गांव में ऐसी असुविधाओ से बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो रहे है।और यही कारण है की मेरे प्रदेश में गरीबी कम नहीं हो पा रही है।क्योंकि जिस दिन छत्तीसगढ़ का हर बच्चा शिक्षित हो जायेगा उस दिन भ्रष्ट नेताओ को पता है की वह जानता के पैसे की मलाई नही खा पाएंगे,क्यों तब तक शिक्षित युवा आवाज उठाना शुरू कर देंगे।

इस निरीक्षण कार्य में मुख्य रूप से ग्रामीण एवम आम आदमी पार्टी से जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन, बिसेसर सिन्हा,तेजराम साहू,देवेंद्र देशमुख व कामता प्रसाद भंडारी उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad