Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 20, 2021

बांग्लादेश के खिलाफ युवाओं ने फूंका पुतला... हिन्दू धर्म एवं अराध्य प्रतीक देवी देवताओं का अपमान नहीं सहेंगे- विश्व हिन्दू परिषद ..

जिला ब्यूरो प्रमुख मनोज गोस्वामी
महासमुंद 20 अक्टूबर 2021/ आज स्थानीय नेहरू चौक महासमुंद शाम 5:00 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बांग्लादेश की शेख हसीना वह बांग्लादेश का पुतला फूंका किया गया ।

 हिन्दू परिषद के लोगों ने बताया कि जिस प्रकार से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर जिहादियों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है और हिन्दू धर्मस्थलों, पूजा पांडालों को तहस नहस करने के पश्चात हिन्दू परिवारों पर लगातार आक्रमण हो रहे हैं। अकेले दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों से हिंसा की घटनाएं घट चुकी हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल और इस्कॉन मंदिर को आग के हवाले कर दिया गया। देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दीं गई। हिंदुओं को मारा-पीटा गया।माताओं बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इतना सब होने के पश्चात भी बांग्लादेश की सरकार आँख बंद करके बैठी है।

 इन वीभत्स काण्डों को देखकर हिन्दुओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद बांग्लादेश सरकार से मांग करती है कि हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमणों तथा अत्याचारों को रोकने हेतु कड़े से कड़े कदम उठाए तथा भारत सरकार से निवेदन करती है वह बांग्लादेश से इन घटनाओं को रोकने हेतु दबाब बनाए।

20 अक्टूबर 2021 को विश्व हिन्दू परिषद ने सम्पूर्ण देश के जिला-प्रखंडों तक आक्रोश प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत् देर शाम महासमुंद में भी प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश का पुतला फूंका गया और बांग्लादेश शेख हसीना के खिलाफ नारेबाजी की गई। परिषद ने लोगों से अपील कि आप सभी से निवेदन है कि इस सम्बंध में सम्पूर्ण हिन्दू समाज के सहयोग से इन प्रदर्शनों को प्रभावी बनाएं।

 उक्त कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अखिलेश, छबी सिन्हा, आशुतोष साहू, गुड्डा सिन्हा, आनंद साहू, नरेश नायक, सुमन सेंद्रे, कान्हा प्रधान, शंकर पांडे, जग्गू छुरा, जितेन्द्र साहू, विनोद धीमर, आशुतोष साहू, वैभव महंती, प्रखंड अध्यक्ष गुरबचन सिंह जी, सुनील शर्मा, नवीन यादव, चंदन नेताम, गिरीश सोनी, जतिन, मोनू ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री विक्की चंद्राकर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad