कलेक्टर ने किया संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन।
श्री गंगाधर वाहिले को एस.डी.एम. बालोद का प्रभार।
बालोद, 25 नवम्बर 2021
बालोद :- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री विनायक शर्मा को प्रभारी अधिकारी लायसेंस शाखा, अन्य कार्य :- प्रभारी अधिकारी खाद्य विभाग, प्रभारी अधिकारी जिला विपणन कार्यालय, प्रभारी अधिकारी नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।
डिप्टी कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर को प्रपत्र शाखा, भूअर्जन शाखा, पासपोर्ट शाखा, आवक-जावक शाखा, नागरिकता एवं पासपोर्ट संबंधी कार्यवाही, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, आंग्ल अभिलेखागार शाखा, अभिलेख कोष्ठ हिन्दी अभिलेखागार, जनसंपर्क शाखा, बाल श्रमिक एवं बंधक शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य कार्य :- नजूल अधिकारी। इसके साथ ही वे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।
डिप्टी कलेक्टर श्री गंगाधर वाहिले को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बालोद (पुलिस अनुविभाग बालोद, अंतर्गत थाना बालोद) जिला बालोद क्षेत्र के द.प्र.सं धारा 107/116, 109/110/145/97/98/133 के दाण्डिक प्रकरणों का निपटारा एवं क्षेत्र में कानून तथा शांति व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगें।
CNI News दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.