*बच्चों के बीच पहुँचकर किया सुमित गौतम राजुल को याद*
*दमोह।* छोटी सी उम्र में ही अपनी एक अलग पहचान बनाकर बच्चों के प्रति प्रेम और हर कार्य में अपनी सहभागिता रखने वाले युवा सुमित गौतम राजुल की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुंदेलखण्ड नव निर्माण संगठन एवम युवा जन कल्याण समिति के द्वारा स्थानीय गुलाब शिशु विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के बीच पहुँचकर बच्चों को खाद्य सामग्री एवं पेन वितरण कर याद किया गया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी अंकित बसेडिया ने बताया कि राजुल हम सबको अल्प आयु में छोड़कर चले गए और हम सभी उन्हें इन बच्चों के रूप में आज भी देखते आ रहे है। वहीं शाला के प्राचार्य आशीष चौरसिया ने कहां कि हम सभी को अपनो से विछड़कर जाने वालों की याद में इस प्रकार के कार्य करना चाहिए, यह एक अनुकरणीय पहल हैं।
इस अवसर पर मनीष भट्ट, अंकित बसेडिया, निर्मल राठौर, आशुतोष गौतम, राहुल जैन (श्रीजी), रोहित चौबे, संचित अग्रवाल, प्रशांत, कमलेश दुबे, सहित स्कूल स्टाफ के अलावा बड़ी संख्या में संगठन के लोगों की उपस्थिति रही। कोविड - 19 के नियमों का भी पालन किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.