धान खरीदी केन्द्रे में अनियमिता डॉ देवेन्द्र माहला।
दल्लीराजहरा :- मंगलवार को डोंडी विकास खण्ड के धान खरीदी केंद्र गुजरा ,गैंजी ,घोटिया ,आमाडुला , मंगलतराई आदि केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्दों में गड़बडी पाई गई जिसमें बहुत से केन्दों के तराजू सही नही था जिसमे किसानों के 2 से 3 किलो अधिक मात्रा में धान खरीदी किया जा रहा था साथ ही साथ पुराने बोरा जो फटा हुवा पाया गया जो चिंता का विषय है।
साथ ही साथ किसानों से चर्चा के दौरान किसानों ने कहा की ये भूपेश बघेल की सरकार हम किसानों के साथ छलावा कर रहा है पीछे वर्ष की बोरा की पैसा अभी भी मिला नही इस वर्ष की पैसा भी मिलेगा की नही ये चिंता किसानों को सत्ता रहा है साथ ही साथ किसानों ने अपनी मांग रही कि एक मुश्त पैसा किसानों को दे जिससे हम अपने पैसा का सही उपयोग कर सके ऐसे भी 15 दिन लेट खरीदी करने से हमे बहुत ही नुकसान हुआ है ।
इन सभी मांगो को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला के पास रखें जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएमओ राहुल से फोन पर बाते कर किसानों की समस्या को जल्दी से जल्दी ठीक करने कहा नही करने पर उग्र आंदोलन किसान साथियों के साथ करने की विश्वास दिलाया इस दौरा में मुख्य रूप से कुसुमकसा सरपंच शिवराम सिन्द्रामे डोंडी मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष मितेन्द्र वैष्णव मंत्री डोंडी मंडल योगेश गाँधी युवा मोर्चा डोंडी मंडल पुष्पेंद्र बैस कमल कांत साहू देवेन्द्र साहू उपस्थित थे ।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे, 8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.