Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 22, 2022

आज का राशिफल 22 जनवरी 2022 शनिवार

 



मेष

22-01-2022


 आज इनकम कम और खर्च ज़्यादा होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। परिवार में कोई मतभेद उभर सकता है। ऐसा होने पर आप परेशान हो सकते हैं। घर की किसी उलझन को सुलझाने के लिए जीवनसाथी से मदद लें। सेहत ठीक रखने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक भोजन लें। आज आप जो भी कार्य कर रहे है। उसके बारे में पॉज़िटिव नज़रिया रखें। ऐसा करने से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : नीला रंग 



 

---------------------------------------


वृष 

22-01-2022


 आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिले। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। अपने अनुभव से सीखना और काम को अलग-अलग तरह से करने से आपको आने वाले समय में व्यावसायिक सफलता जरूर मिलेगी।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : गहरा लाल 



 

---------------------------------------


मिथुन 

22-01-2022


 आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखिएगा। लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें। पारिवारिक सहयोग के साथ प्रगतिवादी समय रहेगा। घर-परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। जायदाद संबंधित कार्य में प्रगति भी आएगी। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


कर्क 

22-01-2022


 आज नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर कहीं दूर हो सकता है। इस वजह से आपको अचानक नई परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज लापरवाही ना करें। पानी अधिक पीने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप जोखिम के काम हाथ में लेने से बचें। कोर्ट से जुड़ा कोई मामला आपके फेवर में आ सकता है। आज अगर आप किसी बिज़नेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अपने जीवनसाथी से मशविरा ज़रूर करें। तिल के लड्डू बनाकर जल में प्रवाहित करें।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : हरा रंग 



 

---------------------------------------



सिंह 

22-01-2022


 आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे। लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिये लाभकारी हो सकता है। अत: कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श कर हर पहलु को जांच लें तो बेहतर होगा।सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। वे आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। उनकी बात मानिये, फिर निवेश कीजिए। आगे चलकर आपको उसका अच्छा लाभ दिखेगा।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : काल रंग 



 

---------------------------------------



कन्या

22-01-2022


 पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। प्रेमी-युगल को भी सतर्क रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की गणेश जी सलाह देते हैं। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आपको ये समझना जरुरी है की अगर आप अपने संबंध में स्थिर है, तभी आप एक बेहतर कल के लिए अपनी ऊर्जा को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर पायेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : हरा रंग 



 

---------------------------------------


तुला 

22-01-2022


 आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी शख्सियत से आज आपकी मुलाकात होगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश जाना पड़ सकता है। इसका फायदा आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज पैसों को लेकर कोई परेशानी आपको आ सकती है। किसी दोस्त की मदद से वो परेशानी दूर हो जाएगी। अगर आज नई जमीन लेना चाह रहे हैं तो राहुकाल देखकर जमीन लें। मंदिर की साफ-सफाई करें, मन को शांति मिलेगी।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


वृश्चिक 

22-01-2022


 कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर  को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने वयावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अपने अनुभव अपने साथियों के साथ बांटने से भी आपको लाभ होगा। आज आर्थिक मामले और निवेश के मामले में आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। आज किया गया निवेश बिल्कुल सुरक्षित है और आपको लगेगा आपकी आर्थिक स्थिति तो संभल ही रही है बल्कि लम्बे समय के लिए आपको आमदानी का रास्ता भी मिल गया है।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : हल्का हरा 



 

---------------------------------------



धनु 

22-01-2022


 आज से आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। उधारी वसूल होगी। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वयं पर विश्वाश रखें और मन लगाकर कार्य करें। आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। गलत लोगो की संगती में आने से बचें। अपने समय का सही सदुपयोग करें। अपनी जिम्मेदारियों से मुँह न मोड़े उन्हें समझे और निभाएं। आज धन पर्पटी के योग बन रहे हैं। आपके किसी पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : हल्का लाल 



 

---------------------------------------


मकर 

22-01-2022


 आज आपको व्यापार के मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नति संभव है। आज अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आज बच्चो और परिवार के साथ समय बिता सकते है, शाम को आप अपने परिवार वालो के साथ कोई मूवी देखने जा सकते है। मंदिर में माथा टेके, बिगड़े काम बनेंगे।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : हल्का पीला 



 

---------------------------------------


कुंभ 

22-01-2022


 आज आपकी सफलता की कुंजी है, कार्यालय में सहकर्मियों के साथ काम करने की सही क्षमता का होना। आज की आपकी सफलता सिर्फ आपकी ही नहीं वरन् समूह की है। आपको अपनी प्रेरणादायी योजनाओं से सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाना होगा, जिससे आपके लक्ष्यों तक आप पहुंच सकें। आपको इस वक्त जमीन जायदाद के खरीद फरोख्त से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। हालांकि जमीन जायदाद के लेन-देन बहुत बड़े पैमाने पर होते हैं परन्तु आज आपका शुभ दिन नहीं है। आपको पूंजी से कुछ क्षणिक नुकसान की सम्भावना है फिर भी आप चिन्ता ना करें क्योंकि ऐसा समय आपके लिए अधिक दिनों तक नहीं रहेगा।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


मीन 

22-01-2022


 आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। काम-काज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी। आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिखायी दे रही है। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ और अवसर भरा दिन है। सैलेरी सहित कुछ खास मामलों में अधिकारियों की मदद मिलेगी। कोई नई चीज सीख सकते हैं।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग



 

---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad