Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

चिटफंड कम्पनी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही। माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/ माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी के सभी डारेक्टर वर्ष 2016 से थे फरार

 


चिटफंड कम्पनी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/ माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी के सभी डारेक्टर वर्ष 2016 से थे फरार  

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्टिंग

बालोद -चिटफंड कम्पनी पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार किया गया। 

प्रार्थी दीपक कुमार साहू पिता बसौहाराम साहू उम्र 40 साल साकिन आमापारा ने दिनांक 23/11/2016 को माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी में राशि जमा करने के बदले अधिक ब्याज देकर दोगुना रकम देने का लालच देकर करीबन 51 निवेशको से राशि जमा करवाया गया था एवं मैच्युरिटी पूर्ण होने के बाद भी निवेशकों को रकम अदा नहीं गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 23/11/2016 को आरोपी डायरेक्टर 1.दुर्गाप्रसाद मिश्रा, 2.उपेन्द्रनाथ मिश्रा, 3.कालीप्रसाद मिश्रा, 4.बैकुण्ठनाथ पटनायक, 5.श्रीमति बनाजा पटनायक, 6.बिजैय रावत्रे, 7.श्रीमति मिनाती समल, 8.दुर्गाप्रसाद सड़गी के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक - 609/2016 धारा 420, 34, 467, 468, 471, 406 भादवि, 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम व धारा 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपको का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

   उक्त प्रकरण में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु एस.डी.ओ.पी. प्रतीक चतुर्वेदी के हमराह थाना बालोद से सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक क्रमांक 563 भोपसिंह साहू, 145मुकेश मरकाम का एक विषेष टीम तैयार कर कटक - भुनेष्वर(उड़िसा) टीम रवाना किया गया था, टीम द्वारा कटक - भुनेष्वर, भंजननगर (उड़िसा) पर जमीनी स्तर पर कॉफी मेहनत व लगन से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर वहां कैम्प कर प्रकरण के आरोपी दुर्गाप्रसाद सड़गी उर्फ दुर्गा प्रसन्नो षडंगी पिता स्व. लिंगराज षडंगी उम्र 75 साल साकिनान मालास्ट्रीट भंजननगर पोस्ट व थाना भंजननगर जिला गंजाम(उड़िसा)को4फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया। 

   प्रकरण के विवेचना दौरान माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डारेक्टर बिजैय कुमार रावत्रे पिता नेतरंदन रावत्रे साकिनान प्लॉट नम्बर 3-आर 9/1 युनिट-4, थाना खैरवैल नगर भुनेष्वर(उड़िसा) का दिनांक 25/11/2013 से मृत्यु हो चुका है। प्रकरण के अन्य 06 डारेक्टर का पता तलाश जारी है।

  उक्त चिटफड के डायरेक्टर की गिरफ्तारी में एस.डी.ओ.पी. प्रतीक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक क्रमांक 563 भोपसिंह साहू,  145 मुकेश मरकाम एवं सायबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad