Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 23, 2022

5 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को हुई 20 साल सश्रम कारावास की सजा

 5 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को हुई 20 साल सश्रम कारावास की सजा



धारा 363,323,भादवि एवं धारा 4 पाक्सो एक्ट के तहत हुई सजा

 सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।महिलाओं एवं बच्चो से संबधित अपराधो को लेकर हमेशा संवेदनशील रही बालोद पुलिस के द्वारा दिनांक 25.11.2021 को थाना बालोद क्षेत्र के एक ग्राम़ की एक प्रार्थिया माँ द्वारा अपने 05 वर्ष की नाबालिग पुत्री के साथ हुई अनाचार की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 405/2021 धारा 363, 366क, 376 कख, 323,307 भादवि एवं 4,5ड,6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सदानंद कुमार के द्वारा 05 वर्ष के बच्ची के साथ हुई अनाचार के मामले में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी एवं विवेचना पूर्णकर जल्द से जल्द संबधित न्यायालय में अभियोग पत्र पेश करने हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। माननीय विशेष पाक्सो सत्र न्यायालय बालोद द्वारा मामले की गभीरता को देखते हुए प्रकरण को फास्ट ट्रेक सुनवाई में सम्मिलित किया गया। सुनवाई के दौरान कोरोना के बढते संक्रमण के कारण न्यायालयिन कार्य में बाधा उत्पन्न होने के बावजूद भी माननीय न्यायालय द्वारा 87 दिवस के भीतर आरोपी के विरू़द्ध आरोप सिद्ध पाया गया तथा धारा 363,323,376 (कख) भादवि एवं धारा 4 पाक्सो एक्ट के तहत 20 साल सश्रम कारावास की सजा से दण्डित किया गया। बालोद पुलिस की तत्परता एवं पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार की संवेदनशीलता से बालको के विरूद्ध लैंगिग अपराध से संरक्षण अधिनियम 2005 (पाक्सो) के आरोपी को अपराध घटित होने के 90 दिवस के भीतर आरोपी को सजा दिला कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया गया।

       उक्त प्रकरण के आरोपी एवं अभियोग पत्र पेश करने में थाना प्रभारी मनीष शर्मा ,निरीक्षक पदमा जगत ,सउनि धरम भूआर्य , आरक्षक पूनमचंद,छन्नू बंजारे , सायबर सेल से पूरन देंवागन की सराहनीय भूमिका रही है।



आरोपी का नाम-राजकुमार सलाम पिता बीर सिंह सलाम उम्र 25 वर्ष पता-ग्राम भैंसबोड़ थाना बालोद जिला बालोद

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad