Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

मेट्रो सिटी में पाए जाने वाले महंगे ड्रग्स के साथ बिलासपुर में पेडलर गिरफ्तार

मेट्रो सिटी में पाए जाने वाले ड्रग्स के साथ बिलासपुर में पेडलर गिरफ्तार



नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे बिलासपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति राजकिशोर नगर चौक के पास महंगा नशीला पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। सूचना के बाद सरकंडा पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताए गए स्थान में जाकर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके पीठ में एक बैग लटका हुआ था।

पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम अश्विनी साहू बताया। मूलतः बलोदा बाजार भाटापारा का रहने वाला अश्विनी साहू फिलहाल सूर्या विहार सुपेला दुर्ग में रह रहा था। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से 35 ग्राम जीपर पॉलिथीन पैकेट में एमडीएमए नामक ड्रग्स पाया गया। इसे बोलचाल की भाषा में म्याऊं म्याऊं, मेढ़ी पिगर्स के नाम से भी जाना जाता है। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि अश्विनी साहू भिलाई और रायपुर के प्रमुख नाइट पब एवं क्लब में काम करता था, जहां उसका संपर्क नशे के सौदागर से हुआ। उसे रायपुर में रहने वाला में आकाश भारद्वाज नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था, जिसे वह बताए हुए ग्राहक तक डिलीवरी करता था। इस काम में उनका सहयोग आदर्श अग्रवाल नामक एक व्यक्ति भी कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और महावीर नगर रायपुर में रहने वाले आकाश भारद्वाज को पकड़ा, जो मूलतः उत्तम नगर दिल्ली का रहने वाला था।

इनके एक और साथी राजेंद्र नगर रायपुर निवासी आदर्श अग्रवाल को भी पुलिस ने ट्रेप कर दबोच लिया। इनके पास से पुलिस को मैथिली डाई ऑक्सीमेथेलॉन फेटामाइन बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आकाश भारद्वाज ने बताया कि वह मूलतः दिल्ली का रहने वाला था, जहां उसे अपने दोस्तों के साथ एम डी एम ए लेने की लत लग गई। शादी के बाद वो रायपुर में आकर बस गया। फिर उसने अपने शौक को अपने कारोबार में बदल लिया। वह न सिर्फ ड्रग का इस्तेमाल कर रहा था, बल्कि पेडलर की मदद से उसकी सप्लाई भी कर रहा था। आकाश भारद्वाज अपने आदमी अश्विनी साहू और आदर्श अग्रवाल के माध्यम से नशीले पदार्थ की सप्लाई करा रहा था । वह डायरेक्ट कभी इस कारोबार के साथ जुड़कर डील नहीं करता था। इसके लिए वह अपने पेडलर आदर्श अग्रवाल और अश्विनी साहू का इस्तेमाल कर रहा था। जांच के दौरान पुलिस को इन तीनों आरोपियों के पास से 11.5 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत इनकी गिरफ्तारी की गई है। वही मामला नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है। जांच के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad