
छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग 2022 में जगह बनाने 534 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
प्रो कबड्डी के तर्ज पर आयोजित होनी वाली छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग 2022 का चयन ट्रायल कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 534 महिला व पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया यह

छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग का 7 वा सीजन है इस संबंध में जानकारी देते हुए एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा में छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग 2022 का चयन ट्रायल महिला व पुरूष कबड्डी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक रखा गया था जिसमे पूरे प्रदेश से 534 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने पंजीयन कराकर छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग 2022 में जगह बनाने के लिए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में तीन दिन लिया गया है उसके बाद उनके खेल कौशल के आधार पर 6 पुरुष वर्ग में और 6 महिला वर्ग में टीम का गठन किया जाएगा जो मुंगेली में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग 2022 में भाग लेंगी ट्रायल प्रतियोगिता के दौरान जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा,जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव,छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष अवधराम चंद्राकर,छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग चैयरमेन हेमन्त यादव,रमन यूनिवर्सिटी खेल विभाग प्रमुख डॉ.शंकर यादव,जिला रेफरी बोर्ड चैयरमेन हरबंश कस्तूरिया व्यायाम शिक्षक जितेंद्र सराफ,के पी कश्यप,रामकुमार टंडन,राकेश देवांगन,महेंद्र पटेल,रजनीश कैवर्त,नंद कुमार धुर्वे,उत्तम मरावी,वरिष्ठ कबड्डी कोच पुन्नी लाल साहू,आदि उपस्थित थे जिनका विशेष सहयोग रहा
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.