आज का राशिफल 23 मार्च 2022 बुधवार
मेष
23-03-2022
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते है। साथ ही अपने किसी नजदीकी दोस्त के घर उससे मिलने जा सकते है। दोस्त से बात शेयर करके आपका मन हल्का होगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्र से जूड़े है। आज उनके काम की तारीफ होगी। साथ ही प्रमोशन भी होने के चांस है। मन प्रसन्न होगा। इस राशि के व्यवसाय करने वालों को आज दो गुना धनलाभ होने की संभावना है। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मां दुर्गा को लाल चूड़ी चढ़ाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
---------------------------------------
वृष
23-03-2022
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल
---------------------------------------
मिथुन
23-03-2022
आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद
---------------------------------------
कर्क
23-03-2022
आप अपने करियर के पथ को बदलने की सोच रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप इसके लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं। क्योकि आपके फैसले पर ही आपका करियर टिका हुआ है। इस राशि के जो लोग अपने व्यावसायिक क्षेत्र को बदलना चाहते है वो अपने निर्णय लेने से पहले अपने बड़ो की राय जरुर लें। कुछ मार्गदर्शन मिलेगा। और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। साथ ही आज आप दूसरों की बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज आप अपने विचारों को उन लोगों के सामने ही रखें जो आपके विचारों की कद्र करते है। लवमेट आज साथ में मूवी देखने जा सकते है। मां दुर्गा को नारियल का भोग लगाने से आपके विचारों का सम्मान होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
---------------------------------------
सिंह
23-03-2022
प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
---------------------------------------
कन्या
23-03-2022
यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
तुला
23-03-2022
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन आज अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाऐंगे। साथ ही उन तरीकों को अपनाएं जो आपके लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ है। ऐसा करने से सफलता आपके कदम चूमेगी। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है। जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। लवमेट आज अपने पार्टनर को एयर रिंग गिफ्ट कर सकते है। जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : गहरा पीला
---------------------------------------
वृश्चिक
23-03-2022
भावनात्मक तौर पर आप इस बात को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे कि आप क्या चाहते हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। बच्चे की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। इस समय जो समस्याएँ आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जाएंगी। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
---------------------------------------
धनु
23-03-2022
आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
---------------------------------------
मकर
23-03-2022
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाने से आपके खर्चे कम होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला
---------------------------------------
कुंभ
23-03-2022
आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
---------------------------------------
मीन
23-03-2022
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है। वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.