Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 25, 2022

हनुमान चालीसा के सहारे कांग्रेस करेगी 'संकट' दूर! लांजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 26 अप्रैल को बिजली संकट दूर करने के लिए सुभाष चौक पर पढ़ेगी हनुमान चालीसा

 हनुमान चालीसा के सहारे कांग्रेस करेगी 'संकट' दूर!


लांजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 26 अप्रैल को बिजली संकट दूर करने के लिए सुभाष चौक पर पढ़ेगी हनुमान चालीसा



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट।कभी कांग्रेसियों को जय श्री राम के नारे से इतना परहेज था कि कोई जय श्री राम बोल देता था तो उनकी भौहे तन जाती थी।आज वही कांग्रेसी श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी का गान कर बिजली संकट दूर करने की बात कर रहे है।बिजली संकट को लेकर क्षेत्रीय विधायक सुश्री हिना कांवरे के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन भी किया गया था।इस प्रदर्शन को किये अभी एक सप्ताह भी नही गुजरा था कि आज पुनः विधायक सुश्री हिना कांवरे के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता लांजी के सुभाष चौक पर शाम 5 बजे महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट आदि को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।इस पर लांजी के पूर्व विधायक व बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश भटेरे ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता जाने के बाद बौखला गयी है जिससे ऊलजलूल ड्रामा कर रही है।देखा जाय तो पूर्व विधायक के बातों में दम भी है।क्योंकि जो कांग्रेस राम मंदिर और रामसेतु को मानने के लिए तैयार नही है कि यह सत्य है वही कांग्रेस आज हनुमान चालीसा का पाठ चौक चौराहे पर करें तो जनता आसानी से हजम तो नही करेगी?बहरहाल देर आये दुरुस्त आये की तर्ज पर कांग्रेस ने भी बीजेपी की राह पकड़कर आज हनुमान चालीसा का पाठ कर रही हैं कल जय श्री बोलेंगे तो किसी को ताज्जुब नही होना चाहिए क्योंकि यह राजनीति है और राजनीति में सब चलता है।बहरहाल आज के हनुमान चालीसा पाठ करने का आव्हान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया है जिसका आने वाले 'संकट' पर कितना असर होगा यह तो समय बतायेगा।


सब नौटंकी है...रमेश भटेरे


कांग्रेस के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करने के बारे मे बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे ने कहा कि जो कांग्रेस श्रीराम के नाम से चिढ़ती थी आज वही कांग्रेस भगवान श्रीराम के भक्त का सहारा लेकर अपनी डूबती नैया पार करने की फिराक में है जिसको न तो भगवान श्रीराम माफ करेंगे और न ही लांजी की जनता।आज का पाठ सिर्फ दिखावा है और कुछ नही।इनके पास कोई मुद्दा ही नही है जिसको लेकर कांग्रेसी जनता के बीच जाए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad