सुकुल दैहान में ब्लाक स्तरिय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
राजनांदगांव -कलेक्टर महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 22.04.2022 को ग्राम सूकुल दैहान तहसील राजनांदगांव में ब्लॉक स्तरीय राजस्व सह जन चौपाल शिविर तय का आयोजन किया गया! उक्त शिविर में राजस्व, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, खाद्य, पशुधन विकास,, आदिम जाति एवं कल्याण, सिचाई एव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपस्थित होकर जन समस्याओं का समाधान किया गया।
शिविर में कुल 33 आवदेनो पर कार्यवाही की गई। जिसमे राजस्व विभाग के प्राप्त 18 आवेदनों में से 9 आवेदनों का निराकरण किया गया शेष में नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ की गई। इसी तरह कृषि से 04, पंचायत से 11 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर लोगो को अनुतोष दिया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 64 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइया वितरित की गई। पशुधन विभाग द्वारा 41 पशुधारको के पशुओं का स्वास्थ्य चेक कर, दवाइया वितरित की गई। !महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों और माताओं को सुपोषण आहार वितरण कर पौष्टिक आहार लेने समझाइश दी गई।
शिविर में अनुविभागीय अधिकारी महोदय द्वारा महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर गतिविधियां बढ़ाने , वित्तीय स्थिति में सुधार हेतु प्रोत्साहित किया गया। शिविर में एसडीएम अरुण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, सचिव, पटवारी, राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित थे।🙏🙏🙏





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.