Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 14, 2022

दर्री पुलिस ने चलित थाने में सुनी लोगो की समस्याएं।*


*दर्री पुलिस ने चलित थाने में सुनी लोगो की समस्याएं।*


सेंट्रल न्यूज़ इंडिया कोरबा:- पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहें हैं। पुलिस तुहंर द्वार, पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझने की पहल की जा रही है।वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर दूर करने का प्रयास भी प्रांरभ किया गया है।इसी तारतम्य में दर्री पुलिस के द्वारा आज दिनांक 13/5/22 की शाम सिचाई कॉलोनी दर्री प्रांगण में चलित थाने का आयोजन किया गया।इसमें दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह की अगुवाई में, थाना प्रभारी विवेक शर्मा एवम एस. आई इंद्रनाथ नायक एव दर्री पुलिस की टीम ने आम लोगो के मध्य बैठकर उनके साथ उनकी परेशानियां जानी और छोटी बातों का मौके पर ही समाधान भी किया।सीनियर सिटीजन ,व्यापारी, एम्प्लॉई और आसपास के निवासियों के द्वारा इसमें शामिल होकर पुलिस के साथ खुलकर बातें की गई।लोग पुलिस की इस पहल से बहुत प्रसन्न और संतुष्ट भी नजर आए। इस अवसर पर लोग अपनी समय लेकरबड़ी संख्या में सिंचाई कॉलोनी दर्रि पहुंचकर चलित थाना लगाने की पुलिस पहल को देखे, समझे।


दर्री पुलिस के द्वारा लगाए गए चलित थाने को आम जनों का बेहतर प्रतिसाद देखते हुए, आगे भी दर्री थाना और जिले के अन्य थानों में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, सतत इस प्रकार के कार्यक्रम के जारी रखने की बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कही है।दर्री सिंकाई कॉलोनी में मलगाए गए चलित थाने में आसपास के प्रबुद्धजन,नागरिकों के साथ स्थानीय पार्षद श्री गोलू पांडे महिला मोर्चा के दर्री महामंत्री उषा केसरवानी एव उसके सदस्य संगीता केसरवानी शकुंतला सिंह रमेश महतो राजा पांडे एवीएन सिंचाई कॉलोनी के आम जनता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad