*चौकी चैतमा अंतर्गत ग्राम इरफ बस्ती में लगा चलित थाना*
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पाली पुलिस सहायता केंद्र चैतमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ईरफ बस्ती में चलित थाना का आयोजन चलित थाना जिला कोरबा* के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ईश्वर त्रिवेदी* के निर्देशन में चलित थाना का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के सरपंच एवम उपसरपंच पंच ग्राम के महिला पुरुष करीब 40से 50 की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित आए जिन्हें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से समाज पर पड़ने वाले कुप्रभाव व रोकथाम , सोना चांदी चमकाने की आड़ में भोले भाले मासूमों को ठगी का शिकार बनाने के संबंध में, फेरी बेचने की आड़ में अपराधिक गतिविधियों की रेकी करने के संबंध में एवं रोकथाम की जानकारी ,साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, बैंक फ्रॉड के संबंध में सहज एवं सुगम भाषा का प्रयोग करते हुए समझाइश दी गई । एवं किसी प्रकार से समस्या होने पर लिखित मौखिक शिकायत की जानकारी ली गई जो किसी प्रकार से शिकायत ना होना बताएं। पुलिस सहायता केंद्र चैतमा एएसआई पुरुषोत्तम सिंह उईके आरक्षक नरेश यादव आर, प्रवचन सिंग कंवर उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.