थाना स्टाफ ने विद्यार्थियों को दी गुड टच - बेड डच सहित विभिन्न जानकारी
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - अकलतरा थाना स्टाफ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा में जाकर बालक- बालिकाओं को गुड- टच , बेड-टच , मोटर व्हीकल एक्ट तथा ऑनलाइन साइट पर शॉपिंग के दौरान होने वाले नुक़सान और नुकसान से बचने शापिंग सतर्कता पूर्वक करने हेतु समझाइश दी गई एवं साथी मोबाइल ऐप अभिव्यक्ति के संबंध में बालिकाओं को इंस्टॉलेशन से लेकर शिकायत दर्ज के बाद के प्रोसेस को बताया गया। अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा मे बालिकाओ और बालकों को गुड-टच , बेड-टच , दोपहिया वाहन अधिनियम , साथी मोबाइल ऐप अभिव्यक्ति के संबंध में बताया। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुये कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति चाहे वह रिश्तेदार हो या परिचित , गलत इरादे से टच करता है तो इसे अपनी मां या टीचर या अन्य किसी विश्वसनीय महिला को जरुर बतायें। जिससे गलत इरादे रखने वाले व्यक्ति के गलत इरादों को पहले ही खत्म किया जा सके। प्रकृति ने स्त्रियो को ऐसी शक्ति दी है कि वह गलत इरादे रखने वाले व्यक्ति को पहचान सकती है। दोपहिया वाहन अधिनियम के विषय में बताते हुये उन्होंने कहा कि अठारह वर्ष से कम उम्र के किशोरों को व्हीकल चलाना कानूनन गलत है और हमे नियम विरुद्ध काम करके कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहिये। इसी तरह अकलतरा थाना स्टाफ द्वारा अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता और डाउनलोड करने की प्रकिया समझाया और कहा कि इस एप से हम स्वयं अपनी और दूसरों की मदद कर सकते हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शाला के प्राचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। वहीं इस कार्यक्रम और कानून द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और नियमों की जानकारी देने के लिये प्राचार्य ने पूरे अकलतरा थाना स्टाफ का आभार व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.