डोंगरगढ के वार्ड नम्बर 23 में अधोसरंचना मद में विकास कार्यो में भेद भाव को लेकर पार्षद प्रतिनिधि एवम वार्ड वासियो ने नगर पालिका अधिकारी और इंजीनियर से की मुलाकात।
महेन्द्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोर्टर-डोंगरगढ़ के वार्ड नं 23 शिवाजी वार्ड में नगर पालिका परिषद द्वारा अधोसरचना मद में विकास कार्यों में भेदभाव किए जाने के विरोध में आज वार्ड की वार्ड पार्षद शालिनी ताम्रकार के मार्गदर्शन में पार्षद प्रतिनिधि सुमित ताम्रकार के नेतृत्व में वार्ड के युवा साथियों द्वारा नगर पालिका परिषद में सीएमओ यमन देवांगन एवम इंजिनियर का घेराव कर मुलाकात कर उनसे इस सम्बंध में जवाब मांगा गया।
जिसमे वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड पार्षद द्वारा प्राथमिकता से दिए गए विकास कार्यों को अधोसरचना मद में शामिल नहीं किया गया। जिसके विरोध में आज पार्षद सहित वार्डवासियों ने नगर पालिका में विरोध दर्ज कराया है। बताया गया की वार्ड में नाली एवम पानी से संबंधित समस्या को जिसे पार्षद द्वारा प्राथमिकता के आधार पर दिया गया जिसे सामिल ही नहीं किया गया
रिपेयर वर्क सालो से नही हुआ
वार्ड में प्रमुख जगहों के नाली टूटी हुई है एवम पुराने कुआ जो जर्जर स्थिति में है जिसमे कई बार जानवर भी गिर गए है बार बार आवेदन देने के बाद भी रिपेयर नही किया गया है वही एक हितग्राही के घर के पीछे की सार्वजनिक नाली टूट गई है जिसे पीछे साल भर से बताया गया रिपेयर के लिए रिपेयर न होने से घर गिरने की संभावना बनी हुई है ऐसे कार्यों का भी रिपियर करना जरूरी नहीं समझा वही नगर पालिका ने
पूरी तरह से भेदभाव किया है पालिका के द्वारा भाजपा वार्डो में भेदभाव किया जा रहा वार्डवासी आक्रोशित है इस दौरान वार्ड के युवा पवन वर्मा,भोलू साहू,सचिन वर्मा,अशोक साहू,विकास सहारे, गोलू लोहार,हेमंत मंडावी,महेंद्र गौतम,राजकुमार,डिकेश साहू,दुर्गेश वर्मा,अंकित यादव, छोटन यादव,आदि उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.