लोहारा पुलिस की तत्परता से मिली सफलता
अपराध कायमी के चंद घण्टो के अंदर चोरी हुई 02 नग बकरा 03 नग बकरी जुमला किमती 40,000 रू को आजाद चौक भिलाई दुर्ग से किया गया बरामद मवेशी चोरी के आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक डा0 लाल उमेंद सिह के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक मनिषा ठाकुर एंव अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के दिशा निर्देश मे थाना क्षेत्र मे अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम आज दिनांक 18/09/22 को प्रार्थी तिजू राम साहू पिता स्व कार्तिक राम साहू उम्र 45 साल साकिन उडिया कला का थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 06/09/22 को रात्रि मे मेरे 02 नग बकरी 03 नग बकरा चोरी हो गया है कि रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 275/22 धारा 379, भादवि का अपराध कायम कर वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराकर एंव मार्ग दर्शन प्राप्त कर तत्काल टीम गठित कर प्रार्थी के संदेह स्थान एंव संम्भावित स्थानो मे पता तलाश किया गया जो आजाद चौक भिलाई से आरोपी मोहम्मद सफी उर्फ लल्लु खान पिता मोह0 इसाक खान उम्र 47 साल साकिन रूआबांधा जिला दुर्ग के कब्जे से 02 नग बकरी 03 नग बकरा जुमला किमती 40,000 रूपये को बरामद कर सही सलामत प्रार्थी को सौपा गया एंव आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही मे सउनि डोमन बंजारे, आर0 शंकर निषाद का विशेष योगदान रहा ।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.