Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 28, 2022

अस्पताल के कर्मचारियों ने एसडीएम, थाना प्रभारी को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की



सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

दिनांक 27, सितम्बर 2022

सिवनी/केवलारी। शासकीय चिकित्सालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने थाना प्रभारी को पत्र क्रमांक 661 दिनांक 27 /9/ 2022 को देकर स्पष्ट उल्लेख किया है कि दिनांक 11 सितंबर 2022 को ग्राम मरकावाडा के पास हुयी सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान कुछ व्यक्तियों के द्वारा हंगामा ,दुर्व्यवहार एवं अभद्रता की गई जिससे इलाज में व्यवधान उत्पन्न हुआ था। तत्पश्चात मरीज को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया था लेकिन दिनांक 14 /9/ 2022 को मरीज की मृत्यु हो गई थी। उन्हीं लोगों के द्वारा दिनांक 14 /9/2022को अस्पताल में आकर पुनः हंगामा अभद्रता एवं दुर्व्यवहार किया गया है।

सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत समस्त कर्मचारीयो अधिकारीओ स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है, स्वास्थ्य विभाग में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी मिली है कि इन्हीं लोगों के द्वारा दिनांक 28 /9/2022 को धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। कर्मचारियों एवं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कार्यवाही के लिए एस डी एम अमित ब्रम्हरोलिया,थाना प्रभारी किशोर बामनकर को कर्मचारियो ने पत्र देकर उचित कार्यवाही करने एवं स्वाथ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad