Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 2, 2022

मुख्यमंत्री ने किया महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का वर्चुअल शुभारंभ

 


जिला जनसम्पर्क कार्यालय

बलौदाबाजार-भाटापारा

समाचार

*मुख्यमंत्री ने किया महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का वर्चुअल शुभारंभ*

*पहले चरण में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड के 02-02 गौठान ग्रामों में बनाया जाएगा ग्रामीण औद्योगिक पार्क*

*लटुवा के महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत कर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उनका हौसला, कार्यो की प्रशंसा*



बलौदाबाजार 2 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना‘‘ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादूर शास्त्री एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्पअर्पित किया। श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादूर शास्त्री के योगदानों पर प्रकाश डालते हुए इन दोनो महापुरूषों को सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश और मानव समाज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादूर शास्त्री का सदैव ऋणी रहेगा। श्री बघेल ने इस योजना को छत्तीसगढ़ के ग्रामीण स्वावलंबन के लिए ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी योजना बताया।


इस दौरान बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लटुवा के गौठान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बारदाने एवं मिट्टी के बर्तन बनानें वाली महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत कर मुख्यमंत्री ने उनका हौसला बढ़ाया एवं उनके कार्यो की प्रशंसा की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,विद्याभूषण शुक्ला,जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा,जिला पंचायत सदस्य रमेश धृतलहरे,सरपंच महेश्वरी दीपक साहू अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों अतिथियों ने ‘‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना‘‘ के अंतर्गत कुल 20 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।


उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार -भाटापारा जिले में रीपा योजना के अंतर्गत पहले चरण में सभी पाॅचों विकासखण्डों के 02-02 गौठान ग्रामों में 02-02 करोड़ रूपए की लागत से जिले में कुल 10 ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान,जनपद पंचायत सीईओ रूही टेंभुलकर सहित 


अन्य जनप्रतिनिधिगण व सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण कर्मचारी गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि भारत की आत्मा गाॅव में बसती है। आज ‘‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना‘‘ के माध्यम से गाॅव को आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना साकार होने जा रही है। श्री देवांगन  ने ‘‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना‘‘ को राज्य शासन की अत्यंत महत्वाकंाक्षी योजना बताते हुए इसके उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बहुत ही दूरगामी एवं व्यापक है। श्री देवांगन ने सभी जनप्रतिनिधियों को इस योजना को धरातल पर सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने एवं सतत मूल्यांकन करनें की अपील भी की। कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने जैविक खेती के बढ़ते प्रभाव के फायदे एवं स्वरोजगार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ‘‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना‘‘ के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार दिलाकर हमारे गाॅव को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने का अभिनव कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना‘‘ के महत्व एवं उद्देश्य के संबंध में जानकारी देते हुए इसके सफल क्रियान्वयन हेतु व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी रीपा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु अपना बहुमूल्य सुझाव दिए।


उल्लेखनीय है कि  महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बनाना है। पहले चरण में प्रत्येक विकासखण्ड के 02-02 गौठान ग्रामों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रत्येक गौठानों के लिए 02-02 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। पहले चरण में विकासखण्ड बलौदाबाजार के गौठान ग्राम लटुवा,पनगांव,भाटापारा में गुडेलिया,कडार सिमगा में रोहरा, केसली, कसडोल में देवरीकला, मटिया,पलारी में हरिनभट्टा एवं गिर्रा  के गौठान में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। जहां पर अलग अलग चयनित गतिविधियों को बड़े स्वरुप में प्रारंभ किया जाएगा।



चक्रधारी/6/फोटो

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad