सिविल अस्पताल की छत में नम्न में मिलीं इलेक्ट्रिशियन की लाश
परिवारजनों एवं क्षेत्रयजनो ने चक्का जाम जताया विरोध
सी एन आई न्यूज सिवनी लखनादौन से जयप्रसाद सल्लाम की रिपोर्ट
लखनादौन शुक्रवार के आदिवासी बहुल्य विकासखंड लखनादौन मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल की छत पर आज 30 दिसंबर की सुबह अस्पताल में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन का शव अस्पताल के छत पर नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही जानकारी मृतक के परिजनों व क्षेत्र के लोगों को लगी उन्होंने सिवनी नरसिंहपुर बायपास मार्ग पर सोन टोरिया के पास चक्का जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के लगभग 3 घंटे के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। और सड़क पर यातायात सुचारू हो सका।
मनोज गुप्ता थाना प्रभारी प्
लखनादौन से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8: बजे सिविल अस्पताल की छत पर विक्की कहार नामक व्यक्ति का शव नम्न अवस्था में मिला है। उसके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शव मिलने के बाद दोपहर करीब 12: बजे मृतक के परिजनों व क्षेत्र की लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिवनी नरसिंहपुर बायापास मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी को सम्पेंड करने की मांग कर रहा थे। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आएगी।
मौके पर पहुंचेकर अधिकारियों ने दी समझाइश- मौके पर पहुंचे एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित स्वजनों को समझाइश देकर शांत कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक करीब पौन घंटे तक आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर प्रदर्शन किया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि करीब दो घंटे तक मृतक के स्वजन व क्षेत्र वासी सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। इससे दोनों ओर चार से पांच किलोमीटर लबा जाम लग गया, जिसमें फंसने के कारण राहगीरों, यात्रियों को खासी परेशान का सामना करना पड़ा।
बंद है सीसीटीवी कैमरे-क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा कैमरे बंद पड़े हैं। यदि यह कैमरे चालू रहते तो घटना की वास्तविकता जल्द सबके सामने आ सकती थी। वहीं लोग यही थी चर्चा कर रहे है कि अस्पताल की छत पर मृतक क्यों गया था और उसका शव नम्न अवस्था में कैसे पाया गया। मृतक के स्वजनों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने को मांग की है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.