आज नवरात्रि का अष्टम दिवस, आदिशक्ति मां दुर्गा का अष्टम रूप भक्ति भाव से करें मां का पूजन
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
आज 3 अक्टूबर 2022को अष्टमी तिथि है। आज के दिन मां दुर्गा की महागौरी के रूप में पूजा की जाती है।
आज के दिन देवी के अस्त्रों के रूप में पूजा होती है, इसलिए इसे वीर अष्टमी भी कहते हैं।
आज के दिन भक्ति भाव से पूजा अर्चना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं
और सभी दुखों को दूर करती है।
मां महागौरी का वस्त्र सफेद रंग का होता है। उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करें, मां का प्रिय पुष्प रात की रानी है।
माता रानी को नारियल से बनी मिठाई अर्पित करें। और काले चने का भोग लगाएं।
आज के दिन कन्या पूजन भी करें, और पूजन के बाद उन्हें भेंट भी देवें।
आज श्रृद्धा से की गई पूजा से मां सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.